हल्द्वानी। बुध पार्क में भूमि अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बागजाला सहित विभिन्न भूमियों में लंबे समय से निवासरत रह रहे लोगों को उनके मालिकाना अधिकार दिए जाने को लेकर प्रदर्शन किया गया।
अपनी भूमि का अधिकार मांग रहे लोगों ने कहा कि वर्तमान में प्रशासन उनको नोटिस देकर उनके घर खाली करने और अब तक मिल रही सरकारी योजनाओं को बंद करने का काम कर रहा है।
प्रदर्शन कार्यों का कहना है कि केंद्र व राज्य सरकार इसे वोट लेकर इन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल तो करती है लेकिन जब उनके अधिकार की बात आती है तो इन्हें उजाड़ने का काम किया जा रहा है।
