ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामला सामने आने के बाद फरार हो गया था आरोपी

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना विकासखंड के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

धौलछीना गांव की एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि 18 जुलाई को वह अपनी जेठानी के साथ नामकरण संस्कार में गई थी।

गांव के अन्य लोग भी इसी कार्यक्रम में शामिल थे। उसकी 16 वर्षीय दिव्यांग बेटी घर पर अकेली थी।

जब वह लौटी तो दरवाजा टूटा था और भीतर घुसकर गांव का ही एक युवक उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज उसकी खोजबीन शुरू की। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को रेख की धार से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, 150 मीटर गहरी खाई से सकुशल रेस्क्यू

You missed

error: Content is protected !!