ब्रेकिंग न्यूज़
105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ाचोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्जहल्द्वानी तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, एक साल से लंबित मिली पैमाइश की फाइलें; लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

एक ही परिवार के 10 लोगों को बेहोश करके घर से नकदी व जेवरात चोरी कर  हो गए फरार 

किच्छा। भगवानपुर गांव में एक ही परिवार के दस लोगों को बेहोश करके चोर घर से नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। 

सभी को सीएचसी लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
भगवानपुर में लाभ सिंह (62) का घर है। मंगलवार को कालागढ़ व काशीपुर के तमरिया क्षेत्र से इनके रिश्तेदार आए हुए थे।

रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। सुबह जब घर के सदस्य नहीं उठे तो पड़ोसियों को चिंता हुई। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो लाभ सिंह के अलावा उनकी पत्नी लक्ष्मी कौर (60), बहू सुखविन्दर कौर (24), पौत्र हरजीत सिंह (4) व पौत्री रौनक कौर (1) और कालागढ़ से आए रिश्तेदार संतोख सिंह (60), प्रिंस (14), शीला कौर (60) व काशीपुर के तमरिया गांव के सुमन कौर व सर्वजीत कौर बेहोश मिले।

फौरन सभी को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें छुटटी दे दी गई। गृहस्वामी लाभ सिंह का पुत्र अमरजीत सिंह अमृतसर गया है।

बताया जा रहा है कि घर से आधा तोला सोने का टीका, चांदी की पायल व बिछुए तथा 9000 की नकदी गायब मिली।

बताया जा रहा है कि चोरों ने नशीली चीज से सभी को बेहोश किया है।

एएसपी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि रात के खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। परिवारवालों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें :  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

You missed

error: Content is protected !!