ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सुगम यातायात हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध चला नैनीताल पुलिस का अभियान

537 गैर जिम्मेदार चालकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

2 वाहन सीज, 47 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण

डायल 112 की सूचना पर त्वरित कार्यवाही, नशे में धुत चालक गिरफ्तार, टैम्पो ट्रैवलर सीज
हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजनमानस हेतु सुगम यातायात हेतु जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व समस्त थाना/यातायात/सीपीयू प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल पुलिस/यातायात एवम cpu प्रभारी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक भवाली  डी0आर0वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे में वाहन को टक्कर मारने वाले को गिरफ्तार किया है।।

चौकी प्रभारी रामगढ़ में डायल 112 प्राप्त से नथुवाखान रीठा में वाहन दुर्घटना होने की सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर टेंपो ट्रैवलर संख्या UK04 PA0820 के चालक पंकज रैक्वाल पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी दाडिमा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष को शराब के नशे में धुत होकर वाहन को लापरवाही से चलाकर पार्किंग में खड़ी कार संख्या UK04X3494 में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने पर अंतर्गत धारा 184/185 /202 एमबी एक्ट में गिरफ्तार किया गया। चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण .. की रिपोर्ट आरटीओ हल्द्वानी को प्रेषित की जा रही है।

पुलिस टीम
▪️उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी रामगढ़।
▪️कांस्टेबल दर्शन चौधरी।

इसके अतिरिक्त जनपद में दिनांक- 2 मई 2024 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 535 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 471 वाहन चालकों का जुर्माना जमा करवाया गया, 2 वाहन सीज तथा 47 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 2,44,100 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।
जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले- 1, ओवर लोडिंग- 2, ओवर स्पीड- 38, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने पर- 1 तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
आम जनमानस से नैनीताल पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें एवं जागरूक नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें। स्टंट एवं खतरनाक तरीके से वाहन न चलायें यह आपके एवं राहगीरों के जीवन को खतरे में डाल सकता है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!