ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, जमरानी बांध योजना से 40 हजार परिवारों को मिलेगा नियमित पेयजल

हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र से हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे इलाके में अब जल्द ही नियमित पानी की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। 

बताया जा रहा है कि करीब 40 हजार परिवार वर्षों से पानी की किल्लत का सामना कर रहे थे। अब राज्य सरकार की पहल पर जमरानी  डैम से पेयजल आपूर्ति की योजना पर काम शुरू हो गया है।

इस योजना के तहत बनभूलपुरा क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। विभिन्न स्थानों पर जेसीबी मशीनों की मदद से खुदाई कर पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे भविष्य में घर-घर तक पानी पहुंचाया जा सकेगा। 

मुख्यमंत्री धमी के प्रयासों से शुरू हुई इस परियोजना को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। स्थानीय भाजपा नेता नवाब मजहर नईम ने जानकारी देते हुए बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है और योजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस योजना के पूरा होने से वर्षों पुरानी पानी की समस्या का स्थायी समाधान मिल जाएगा और उन्हें रोजाना पानी के लिए होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल रामगढ़ का दौरा कर सुनी भाजपा कार्यकताओं व ग्रामीणों की समस्याएं; अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!