ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

भीमताल। भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी, नरतोला, झूपली बाझ, पतलोट और भद्रेठा गांवों का दौरा किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनसमस्याएं रखीं। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन गांवों तक अभी सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के अंतर्गत शामिल कर प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जा चुके हैं। प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है और सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री कैड़ा ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  पिथौरागढ़ में सातों-आठों पर्व की धूम, स्कूली छात्रों ने निकाली भव्य झांकी

You missed

error: Content is protected !!