ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर नशे के तस्करों पर लगातार कार्यवाही जारी

जंगल में स्मैक तस्करी करते हुए हल्द्वानी पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” को साकार करने के उद्देश्य से श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा आज हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/स्थानों की सघन चैकिंग के दौरान उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास जंगल से 50 मीटर आगे अभियुक्त विपिन गुप्ता पुत्र मुंशीलाल गुप्ता निवासी राजपुरा वार्ड नंबर 13 हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र- 39 वर्ष को *21.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। नशे के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : भवाली में नगर पालिका के नजूल भूमि आदेश के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जुलूस निकालकर किया पुतला दहन
error: Content is protected !!