ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जिला प्रशासन और ड्रग विभाग ने बनभूलपुरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की इस दौरान मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाओं को चेक किया गया।

जिसमें दो मेडिकल स्टोर में मानकों के विपरीत प्रतिबंधित दवाइयां का स्टॉक पाया गया जिस पर कार्रवाई की गई।

इसके अलावा बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 ताज मस्जिद के पास एक घर में प्रशासन की टीम को प्रतिबंधित पॉलीथिन का जखीरा मिला है।

लगभग 10 कुंतल से अधिक पॉलिथीन बरामद की गई है, जिसे प्रशासन ने जप्त कर लिया है सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बनभूलपुरा में छापेमारी की जा रही थी।

इस दौरान पता चला कि यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई है जिसको लेकर एक संदिग्ध घर में चेकिंग की गई तो वहां गोदाम बनाकर प्लास्टिक का जखीरा मिला है।

जिसे प्रशासन ने जप्त कर लिया है जिस पर जमाने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज का महारैली का ऐलान

You missed

error: Content is protected !!