ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एडीएम विवेक राय को सौंपी जिम्मेदारीहल्द्वानी में 15 जुलाई को होगा देशभक्ति नाटक ‘क्रांति गीत–वंदे मातरम्’ का मंचन, राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव से जुड़ेगा शहरहरेला: प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का लोकपर्व, हरियाली के संकल्प के साथ आज भी जीवंत है उत्तराखंड की परंपराहल्द्वानी : करायल चतुरसिंह में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीडीएम ललित मोहन रयाल का सख्त संदेश: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 15 दिन में लंबित योजनाएं पूरी करें
खबर शेयर करे -

विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास खंड  में तैनात एकाउंटेंट को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया 

अल्मोड़ा। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास खंड लमगड़ा में तैनात लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ठेकेदार से उसकी एफडीआर रिलीज करने के बदले पैसे मांग रहा था।

मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके 3 लाख रुपये के शौचालय निर्माण कार्य के टेंडर की एफडीआर जारी होनी थी, लेकिन इसके लिए लेखाकार लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, नैनीताल-हल्द्वानी के निर्देशन में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने 8 अप्रैल 2026 को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी वर्तमान में लमगड़ा ब्लॉक में तैनात था और मूल रूप से चीनाखान, अल्मोड़ा का निवासी है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विजिलेंस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर करें। इस कार्रवाई के बाद ब्लॉक कार्यालय समेत अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार पर सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 11 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!