ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एडीएम विवेक राय को सौंपी जिम्मेदारीहल्द्वानी में 15 जुलाई को होगा देशभक्ति नाटक ‘क्रांति गीत–वंदे मातरम्’ का मंचन, राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव से जुड़ेगा शहरहरेला: प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का लोकपर्व, हरियाली के संकल्प के साथ आज भी जीवंत है उत्तराखंड की परंपराहल्द्वानी : करायल चतुरसिंह में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीडीएम ललित मोहन रयाल का सख्त संदेश: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 15 दिन में लंबित योजनाएं पूरी करें
खबर शेयर करे -

गोलापार तीनपानी फ्लाईओवर दुर्घटना पर जिला प्रशासन गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सड़क सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना पर तेज़ी से कार्रवाई

तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच21 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश, सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की व्यापक कार्ययोजना

हल्द्वानी। गोलापार स्थित तीनपानी फ्लाईओवर पर 11 जुलाई 2026 को हुए दर्दनाक सड़क हादसे, जिसमें चार युवकों की जान चली गई थी, को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने इस मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और विधिसम्मत जांच सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी विवेक राय को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
जिलाधिकारी ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं का गहन परीक्षण करते हुए 21 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट में हादसे के वास्तविक कारणों का स्पष्ट उल्लेख करने के साथ-साथ भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक एवं व्यावहारिक सुझाव भी शामिल किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। तीनपानी फ्लाईओवर हादसे के बाद प्रशासन सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना पर तेजी से काम कर रहा है। इसके तहत दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान, यातायात प्रबंधन में सुधार, आवश्यक सुरक्षा संकेतकों की स्थापना तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
जिला प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी स्तर पर लापरवाही या कमी सामने आती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े सुझावों को लागू कर भविष्य में ऐसे हादसों की संभावना को न्यूनतम करने का प्रयास किया जाएगा।
गौरतलब है कि 11 जुलाई को गोलापार के तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी और स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग उठाई थी। जिला प्रशासन की ओर से अब मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी होने के बाद हादसे के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : नरेश पांडे प्रकरण में बड़ा मोड़: पहले पीड़िता रही युवती बनी आरोपी, कोर्ट ने पुलिस रिमांड ठुकराकर दी जमानत

You missed

error: Content is protected !!