ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एडीएम विवेक राय को सौंपी जिम्मेदारीहल्द्वानी में 15 जुलाई को होगा देशभक्ति नाटक ‘क्रांति गीत–वंदे मातरम्’ का मंचन, राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव से जुड़ेगा शहरहरेला: प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का लोकपर्व, हरियाली के संकल्प के साथ आज भी जीवंत है उत्तराखंड की परंपराहल्द्वानी : करायल चतुरसिंह में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीडीएम ललित मोहन रयाल का सख्त संदेश: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 15 दिन में लंबित योजनाएं पूरी करें
खबर शेयर करे -

प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं, अटल पेंशन योजना, जनधन खातों की री-केवाईसी और डिजिटल बैंकिंग के प्रति किया जागरूक

हल्द्वानी। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के बैंकिंग सेवा प्रभाग के निर्देशन में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की देवलचौड़ शाखा द्वारा करायल चतुरसिंह गांव में विशेष वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना तथा ग्रामीणों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक नीतिश गुप्ता ने बैंक की विभिन्न जमा, ऋण एवं बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा जनधन खातों की री-केवाईसी (Re-KYC) समय पर कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी लोग इन योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठाएं।

इस अवसर पर बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी.डी. नैनवाल ने डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के बढ़ते उपयोग तथा उनके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि आजकल साइबर ठग ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए तरीकों से लोगों को डराकर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन या अन्य गोपनीय जानकारी कभी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश से सतर्क रहें।

कार्यक्रम में क्रिसिल की समन्वयक पूजा बिष्ट, ग्राम प्रधान अनीता बिष्ट, हरीश बिष्ट, जया परिहार, आनंद सिंह, पंकज जोशी, रेखा तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बैंक अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं एवं डिजिटल बैंकिंग से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि अधिक से अधिक लोग बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 15 जुलाई को होगा देशभक्ति नाटक 'क्रांति गीत–वंदे मातरम्' का मंचन, राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव से जुड़ेगा शहर

You missed

error: Content is protected !!