ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एडीएम विवेक राय को सौंपी जिम्मेदारीहल्द्वानी में 15 जुलाई को होगा देशभक्ति नाटक ‘क्रांति गीत–वंदे मातरम्’ का मंचन, राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव से जुड़ेगा शहरहरेला: प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का लोकपर्व, हरियाली के संकल्प के साथ आज भी जीवंत है उत्तराखंड की परंपराहल्द्वानी : करायल चतुरसिंह में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीडीएम ललित मोहन रयाल का सख्त संदेश: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 15 दिन में लंबित योजनाएं पूरी करें
खबर शेयर करे -

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर के 150 स्थानों पर एक साथ होगा नाट्य मंचन

हल्द्वानी। संगीत नाटक अकादेमी एवं सांस्कृतिक श्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव–2026 के अंतर्गत 15 जुलाई को हल्द्वानी में देशभक्ति पर आधारित नाटक “क्रांति गीत–वंदे मातरम्” का मंचन किया जाएगा। यह प्रस्तुति शाम 6 बजे आनंदा अकादमी में प्रसिद्ध नाट्य संस्था शैलनट के कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव की विशेषता यह है कि वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश के लगभग 150 स्थानों पर 15 जुलाई को शाम 6 बजे एक साथ देशभक्ति विषयक नाटकों का मंचन किया जाएगा। यह आयोजन भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा, जिसमें 39 से अधिक भाषाओं और बोलियों में करीब 150 नाटकों का मंचन 4,000 से अधिक रंगकर्मियों द्वारा किया जाएगा। महोत्सव में आधुनिक नाटकों के साथ लोकनाट्य, पुतुल एवं नुक्कड़ नाटकों की भी प्रस्तुतियां शामिल हैं।

15 जुलाई महाकवि कालिदास जयंती होने के कारण इस आयोजन के माध्यम से उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। हल्द्वानी में प्रस्तुत होने वाले एक घंटे के नाटक “क्रांति गीत–वंदे मातरम्” में महाकवि कालिदास, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् तथा उत्तराखंड के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक श्री राम सिंह बिष्ट के जीवन और योगदान को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया जाएगा।

नाटक का निर्देशन सांस्कृतिक श्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र के जिला श्रोत व्यक्ति एवं वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. डी.एन. भट्ट तथा भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने किया है। इन दिनों कलाकारों द्वारा नाटक का पूर्वाभ्यास जोर-शोर से किया जा रहा है।

नाटक में राजीव कुमार शर्मा, ललित कर्नाटक, गौरव जोशी, भास्कर भौर्याल, मनोज जोशी, रक्षित जोशी, डॉ. डी.एन. भट्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, दीक्षा बिष्ट, लक्ष्मी शर्मा, माया बिष्ट, ज्योति जीना, प्राक्षी, नीमा, सुनीता भाकुनी सहित कई कलाकार अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें :  मुंबई में बोले सीएम धामी: प्रवासी उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत, विकास में निभा रहे अहम भूमिका

You missed

error: Content is protected !!