ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 एसडीएम ने  दस्तावेज पेश करने के लिए महिला को तीन दिन की मोहलत, अभिलेख नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

 हल्द्वानी। हीरानगर क्षेत्र में कथित अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मंगलवार को एसडीएम हल्द्वानी मोनिका ने राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ विवादित स्थल का निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों की भी जांच की गई और संबंधित पक्ष से भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया।एसडीएम मोनिका ने बताया कि स्थानीय पार्षद और क्षेत्रवासियों की शिकायत के आधार पर संयुक्त निरीक्षण किया गया है मौके पर संबंधित महिला को अपने स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और शिकायतकर्ताओं ने भी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए महिला को समय देने पर सहमति जताई है।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय के भीतर प्रस्तुत किए गए दस्तावेज राजस्व अभिलेखों से मेल नहीं खाते या भूमि पर वैध स्वामित्व सिद्ध नहीं होता, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि मामले का निष्पक्ष परीक्षण कर कानून के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बाजार में महिला का पर्स झपटकर भागा उचक्का, लोगों ने दबोचा और की धुनाई

You missed

error: Content is protected !!