ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

धारी ब्लॉक के पहाड़पानी से कल्याणपुर मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए 60 लाख स्वीकृत जल्दी शुरू होगा सुरक्षात्मक का कार्य-मंत्री कैड़ा
भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक स्थित पहाड़पानी–कल्याणपुर मोटर मार्ग पर सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए शासन ने 60 लाख 19 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

शासनादेश जारी होने के बाद कार्य की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य एवं रेलिंग निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
भीमताल विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि पहाड़पानी से कल्याणपुर मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर एवं संकरा होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और अन्य यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य, रेलिंग निर्माण और आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की थी। जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन ने 60.19 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि शासनादेश जारी होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने से मार्ग पर आवागमन सुरक्षित होगा और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण, सुधारीकरण और सुरक्षा कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार सड़क संपर्क को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की जनता की समस्याओं के समाधान और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बाजार में महिला का पर्स झपटकर भागा उचक्का, लोगों ने दबोचा और की धुनाई

You missed

error: Content is protected !!