ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

उधमसिंह नगर। काशीपुर मंडी समिति के प्रभारी सचिव पूरन सैनी द्वारा शिकायतकर्ता से 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद अब उत्तराखंड मंडी परिषद ने भी इस पूरे प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाया है।

मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने हल्द्वानी स्थित अपने कैंप ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि विभागीय स्तर पर भी जांच बैठा दी गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

मंडी सचिव द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की विजिलेंस जांच के बाद अब विभाग भी अपनी तरफ से सख्त कार्रवाई करेगा।अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए मंडी परिषद कड़े कदम उठाने जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग के अंदर किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें :  ‘योग संगम 2026’ में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश, 50 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास

You missed

error: Content is protected !!