ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के लोग अब 1:45 घंटे में दिल्ली का सफर विमान से कर सकेंगे। एलाइंस एअर कंपनी गुरुवार से पिथौरागढ़-दिल्ली के बीच पहली बार विमान सेवा शुरू करने जा रही है।इसके लिए कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है।

विमान संचालित करने वाली कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुचारु रहेगी। सुबह 9:20 बजे दिल्ली से विमान पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा। 10:45 बजे नैनी सैनी एयरपोर्ट में विमान उतरेगा।

आधे घंटे यहां विश्राम के बाद विमान 11:15 में दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर एक बजे यात्री दिल्ली पहुंच जाएंगे। पहले दिन ऑफर है, उसके बाद किराया 7447 रुपए दिखाया गया है

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, 154 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, 40 हजार परिवारों को मिलेगा फायदा
error: Content is protected !!