ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कुमाऊं के आदर्श प्राथमिक विद्यालय का कीर्तिमान: सभी 42 छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की पास

बागेश्वर । कपकोट स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के सभी 42 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।

इस उल्लेखनीय सफलता में प्रियंका कोरंगा ने बालिका वर्ग में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया, जबकि गौरव सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर 14वीं रैंक और प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ख्याली दत्त शर्मा ने बताया कि यह सफलता शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी विद्यालय के 41 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। शिक्षक नियमित कक्षाओं के अलावा सुबह और शाम अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर बच्चों को विशेष रूप से तैयार करते हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : वार्ड 19 में सड़क–नाली निर्माण की मांग तेज, समाजसेवी विशाल वर्मा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन
error: Content is protected !!