ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

होली के पावन पर्व पर सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के साथ प्रेम और उत्साह के साथ होली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को रंग, मिठाई, चिप्स, बिस्कुट एवं वस्त्र वितरित कर खुशियां बांटी गईं।

संस्था के अध्यक्ष रामवीर यादव एवं कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा ने बताया कि ट्रस्ट समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवा कार्य करता रहा है और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन खुराना, सार्थक शर्मा, अंकित, राहुल, प्रीति, राजू, ललित एवं राजेश भैया सहित सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर संस्था ने सभी समाजसेवियों से अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सहयोग प्रदान करें, ताकि समाज में खुशियों और सेवा की भावना को और मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंजा परिसर

You missed

error: Content is protected !!