ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पुलिस कप्तान मीणा ने कहा मानवीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी/ नाविक होंगे सम्मानित

सेल्फी लेने के चक्कर में झील में डूबती महिला को रात अंधेरे में भी बचा लाई पुलिस

रात्रि समय नैनीताल पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का अद्भुत उदाहरण, महिला को झील में डूबने से बचाया

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2025 को रात के 11:15 बजे एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई, तो पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय दिया।

पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला।

इस प्रयास से महिला को बचा लिया गया और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया।

इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कठिन समय में उनकी तत्परता और साहस ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड सरकार की डिजिटल सेवाओं पर बड़ा साइबर हमला,
error: Content is protected !!