ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तल्लीताल क्षेत्र में एक वयस्क मॉनिटर लिजर्ड(गोह)का परिवार साथ दिखने से लोगों में दहशत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में एक वयस्क मॉनिटर लिजर्ड(गोह)का परिवार साथ दिखने से लोगों में दहशत।

सांप की तरह जीभ बाहर निकालने वाली गोह साइज में लगभग 4 फीट है। वन विभाग जंगल की तरफ खदेड़ने की तैयारी में जुटा।

नैनीताल जिले में गोह हल्द्वानी रोड समेत कई अन्य जगहों में पाया जाता है। तल्लीताल के धर्मशाले के समीप बने पालिका क्वाटर और कोयला टाल के ठीक सामने बनी जी.आई.सी.स्कूल की दीवार पर गोह की चहलकदमी वीडियो में कैद हुई है।

वहां फूलों का गमला बनाकर रखे गाड़ी के टायरों में देखे गए इस गोह के अन्य साथी भी आसपास ही रहते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ये दो से तीन की संख्या में हैं ।

जो अक्सर दिख रहे हैं। वयस्क मॉनिटर लिजर्ड(गोह)दिखने से लोगों में डर व्याप्त है। रैप्टाइल परिवार से ताल्लुक रखने वाले मॉनिटर लिजर्ड छिपकली जैसी दिखती हैं।

मॉनिटर लिजर्ड अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अरब और एशिया में पाया जाता है। तीन फीट से दस फीट तक की लंबाई वाले ये लिजर्ड ज्यादातर ग्रे, भूरे या कभी कभी काले रंग के होते हैं।

लिजर्ड की जीभ सांप की तरह होती है। इसका शरीर गठीला पंजे मजबूत, पूंछ नुकीली और गोल शरीर होता है। पूंछ से मारने वाले गोह के दांत भी नुकिले होते हैं।

मांसाहारी गोह का आहार मेढ़क, केकड़े, मछलियां और कीड़े मकौड़े होते हैं। अमूमन रिहायशी क्षेत्रों में रहने वाले गोह पानी में भी रहते हैं और तैराकी में दक्ष होते हैं।

ये पेड़ पर चढ़ने के साथ ही भागने में भी माहिर होते हैं। गोह जहरीले तो नहीं होते लेकिन इनका काटा तेज दर्द करता है, हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि गोह विषैले भी होते हैं।

स्थानीय निवासी अभिषेक मुलतानिया का कहना है कि ये गोह प्रजाति का प्राणी धूप के समय आकर उनके घरों के बाहर से निकलता और घरों में घुस रहा है।

यहां खेल रहे बच्चों को भी खतरा है। वन विभाग इसे इस क्षेत्र से दूर करे।

डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी ने फोन पर बताया कि क्षेत्रवासियों से कोई सूचना तो नहीं मिली है, लेकिन वीडियो देखने के बाद इन्हें वन विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से जंगल की तरफ भगाने की कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  रात 11 बजे दुकानें बंद कराने पर भड़के व्यापारी, पुनीत टंडन ने प्रशासन को दी चेतावनी
error: Content is protected !!