ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मासूम शर्मा के खिलाफ हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का प्रदर्शन

हल्द्वानी। आज सामाजिक संगठनों का गुस्सा हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ फूट पड़ा। आरोप है कि डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गायक ने अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

इससे नाराज विभिन्न संगठनों के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी गायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की अशोभनीय भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर जब मामला शिक्षा संस्थान से जुड़ा हो।

प्रदर्शन के दौरान उमेश कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठी। पहाड़ी आर्मी ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में इंस्पिरेशन स्कूल प्रबंधन का पलटवार: किताबों की कीमतों पर उठाए सवाल, आरोपों को बताया निराधार

You missed

error: Content is protected !!