ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके से एक दुखद और रहस्यमयी मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान दिव्या आर्या (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपनी मां और तीन बहनों के साथ रहती थी। वह एमबीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की छात्रा थी।

करीब एक साल पहले पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसकी मां पर आ गई थी, जो घरों में काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात दिव्या ने परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन किया और अपने कमरे में चली गई। इसी दौरान उसने अपने एक युवक मित्र को व्हाट्सएप पर मैसेज कर मोबाइल का पिन कोड साझा किया, जिससे युवक को किसी अनहोनी की आशंका हुई।

घबराए युवक ने कई बार कॉल किया, लेकिन जवाब न मिलने पर वह तुरंत घर पहुंचा। वहां जाकर देखा तो दिव्या कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। परिजन उसे तुरंत बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसआई कुमकुम धनिक के अनुसार, मोबाइल की चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पेयजल व शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!