ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अग्निवीरों की खुशी डबल! CAPF और दिल्ली पुलिस के बाद अब रेलवे में भी मिलेगा आरक्षण, इन पदों पर होगी भर्ती

रेलवे ने अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। अग्निवीरों की रिटायरमेंट के बाद रोजगार को नए अवसर खोले जा रहे हैं। भारतीय रेलवे और भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों और सेवारत सैन्यकर्मियों के ले लिए रिटायरमेंट के बाद करियर के मौके को और बेहतर बनाने के लिए ‘सहयोग का ढांचा’ शुरू किया है।

रेलवे ने सेना के साथ मिलकर सरकारी नौकरी में आरक्षण की पहल की है।

रेलवे ने बतौर अग्निवीर चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद युवाओं को बड़ी राहत दी है। कॉपरेशन फ्रेमवर्क के जरिए पूर्व अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को दोबारा रोजगार के अवसर मिलेंगे। अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल इस साल पूरा होने वाला है। इसे देखते हुए CAPF और दिल्ली पुलिस भर्ती के बाद रेलवे भर्ती में आरक्षण मिलना बड़ी राहत साबित हो सकती है। इसका मकसद अग्निवीरों और सेवारत सैन्य कर्मियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार के अवसरों का विस्तार करना है, जो बतौर आम नागरिक वे बेहतर जीवन बिता सकें।

रेलवे के किन पदों पर मिलेगा आरक्षण का लाभ?

रेलवे ने साफ किया है कि लेवल-1, लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों पर भूतपूर्व सैनिकों व पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ मिलेगा, जो इस प्रकार है-

– लेवल-1 पद (जैसे रेलवे के ग्रुप डी कैटेगरी के पद)

भूतपूर्ल सैनिकों को 20 प्रतिशत आरक्षण

पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण

– लेवल-2 और उससे ऊपर के पद

भूतपूर्ल सैनिकों को 10 प्रतिशत आरक्षण

पूर्व अग्निवीरों को 5 प्रतिशत आरक्षण

पूर्व सैनिकों के लिए 14000 से आरक्षित पद

रेल मंत्रालय ने बताया कि 2024025 में, रेलवे भर्तियों में पूर्व सैनिकों के लिए 14,788 पद आरक्षित किए गए थे। उनमें लेवल-1 में 6,485 पद, लेवल-2/ऊपर के पदों में 8,303 पद शामिल हैं। लेवल-1 (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) और लेवल-2/ऊपर के पदों पर भर्ती क्रमशः रेलवे भर्ती केंद्रों (आरआरसी) और रेलवे भर्ती बोर्डों (आरआरबी) के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं द्वारा की जाती है।

पॉइंट्समैन पदों पर 5000+ पूर्व सैनिकों की भर्ती जल्द

रेलवे जल्द ही 5000 से अधिक पूर्व सैनिकों की भर्ती करने जा रही है। रेल मंत्रालय ने नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक भारतीय रेलवे में संविदा आधार पर पूर्व सैनिकों को ‘पॉइंट्समैन’ के रूप में भर्ती करने का फैसला किया है। वर्तमान में जोनल और मंडल स्तर पर 5,000 से अधिक लेवल-1 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अब तक, 9 मंडलों ने पॉइंट्समैन की भर्ती के लिए संबंधित सेना संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

दिल्ली पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण का ऐलान

हाल ही में दिल्ली पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण की घोषणा की गई थी। दिल्ली पुलिस में रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों को 20% आरक्षण का लाभ मिलेगा। अग्निवीरों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से छूट और आयु सीमा में तीन साल की छूट भी शामिल हैं।

CAPFs में आरक्षण 10% से बढ़कर 50% हुआ

दिसंबर 2025 में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) के ग्रुप सी पदों पर पूर्व अग्निवीरों को मिलने वाला आरक्षण बढ़ाया गया है। पहले इन्हें 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता था, जिसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और आयु सीमा में भी छूट मिलती है।

यह भी पढ़ें :  होली और रमजान से पहले खाद्य विभाग सख्त, रामनगर में दर्जनभर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
error: Content is protected !!