ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी के कोटाबाग में गजराज सिंह बिष्ट के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट: नीरज तिवारी

कालाढूंगी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित होली मिलन समारोह में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की ओर से किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में होली मिलन समारोह को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

समारोह को संबोधित करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं दीं और कोटाबाग क्षेत्र से अपने विशेष लगाव का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि कोटाबाग से उनका रिश्ता छात्र जीवन से जुड़ा रहा है, और यही कारण है कि आज उन्हें यहां के युवाओं और मातृशक्ति का भरपूर स्नेह और समर्थन मिलता रहा है।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि कोटाबाग क्षेत्र की जनता का यह अपार प्रेम और विश्वास उनके लिए आशीर्वाद के समान है, जिसे वह आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता का समर्थन मानते हैं।

उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में गजराज सिंह बिष्ट ने कोटाबाग वासियों के साथ-साथ समस्त उत्तराखण्ड प्रदेशवासियों को भी होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

होली मिलन समारोह में रंग, गुलाल, पारंपरिक संगीत और आपसी भाईचारे का संदेश साफ तौर पर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिला में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात; हुड़दंगियों को SSP की सख्त चेतावनी - 'शांति बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई'
error: Content is protected !!