ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

केंद्र सरकार ने जून के लिए राज्यों को ₹1,39,750 करोड़ का टैक्स डिवोल्यूशन जारी करने की इजाजत दी. NDA सरकार ने गठन के बाद वित्त मंत्रालय के जरिए ये सबसे बड़ा फैसला लिया गया है।

UP को सबसे ज्यादा पैसा मिला है. केंद्र सरकार ने उसे ₹25,069.88 करोड़ दिए हैं. इसके बाद दूसरे स्थान पर काबिज बिहार को ₹14,056.12 करोड़ तो मध्य प्रदेश के खाते में ₹10,970.44 करोड़ ट्रांसफर हुए हैं।

केंद्र सरकार ने सोमवार (10 जून) को जून के लिए राज्यों को 1,39,750 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण जारी करने को अधिकृत किया। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय लिया गया कि जून 2024 के लिए हस्तांतरण राशि की नियमित रिलीज के अलावा, एक अतिरिक्त किस्त जारी की जाएगी।

इसके साथ ही चालू महीने में यह संचयी रूप से 1,39,750 करोड़ रुपये है। इससे राज्य सरकारें विकास और पूंजीगत खर्च में तेजी ला सकेंगी।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

बता दें कि वर्तमान में केंद्र द्वारा एकत्र किए गए करों का 41 प्रतिशत वित्तीय वर्ष के दौरान राज्यों के बीच 14 किस्तों में हस्तांतरित किया जाता है। अंतरिम बजट 2024-25 में राज्यों को करों के हस्तांतरण के लिए 12,19,783 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

इस रिलीज के साथ, 10 जून, 2024 तक राज्यों को हस्तांतरित कुल राशि (वित्त वर्ष 2024-25 के लिए) 2,79,500 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें :  कैंची धाम में अनियंत्रित निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर सरकार से मांगा जवाब
error: Content is protected !!