ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महेंद्र सिंह धोनी नाम ही काफी है, लेकिन इस नाम को बनने के पीछे बहुत बड़ी संघर्ष की कहानी है जो की आने वाले कई पीढ़ियों के लिए कुछ सिखने का बहुत बड़ा जरिया है, माही अपने उसी परिचित अंदाज़ को बरकरार रखते हुए इस आईपीएल सीजन में भी नज़र आ रहे हैं।

लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में अपने 9 गेंदों में 28 रनों की पारी खेल कर चेन्नई के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े लेकिन चेन्नई की टीम लखनऊ के खिलाफ मुकाबला हार गई।

धोनी ने तोड़ा डिविलियर्स का ये रिकॉर्ड 

लखनऊ के खिलाफ धोनी ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ के रूप में छठे पायदान पर पहुंच कर डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया अब धोनी के नाम 257 मुकाबलों में 5169 रन हो गए हैं, वही डिविलयर्स के नाम आईपीएल में कुल 5162 रन दर्ज है।

धोनी के रिकॉर्ड के बाद डिविलयर्स अब 7 नंबर पर आ गए है. आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की बात करें तो टॉप 5 में पहले पायदान पर विराट कोहली हैं जिनके नाम 244 मुकाबलों में 7624 रन दर्ज हैं, वही कोहली के बाद इस लिस्ट में शिखर धवन, डेविड वार्नर, रोहित शर्मा, उनके बाद अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं और उसके बाद धोनी का नाम है।

यह भी पढ़ें :  पड़ोसियों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, युवती से दुष्कर्म की कोशिश में युवक दबोचा

You missed

error: Content is protected !!