ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ओखलकांडा। टांडा गांव के जंगलों में लगी भीषण आग लगातार फैलने से वन विभाग के द्वारा लगाए गए तीन प्लांटेशन और कई पेड़ जलकर खत्म हो गए तथा ग्रामीणों के भी भूमि में आग लगने से बहुत घरों के आसपास तक आग पहुंच चुकी थी

 जिसको की आज वन विभाग की टीम एवं ग्रामीणों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पा लिया एवं आग को बुझा दिया, मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा ओखलकांडा मदन परगाॅई ने कहा कि आग के प्रति लगातार सब लोगों को चेताया जाना चाहिए, जिस तरह से आज घरों के करीब तक पहुंच रही है कभी बड़ी हानि होने की संभावना भी हो सकती है।

 उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अनुरोध किया कि वनों को आग से बचाने के लिए युवाओं को विभाग की मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि हमारे वन सुरक्षित रहें।।

इस दौरान मंजीत सिंह forest gaurad, हरीश चन्द्र, लाल सिंह बोहरा, सतीश पलड़िया, विरेन्द्र सिंह बर्गली, शेर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद फायर वाचर एवं रमेश परगाॅई समेत कई गांव के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  धारी के भटेलिया मे निकाली भव्य तिरंगा रैली राष्ट्र प्रेम मे रंगा धारी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शिरकत

You missed

error: Content is protected !!