ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

नैनीताल में ए-वन होटल में टीवी रियलिटी शो द एडवेंचर का ऑडिशन हुआ संपन्न

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल में रविवार को ए-वन होटल में टीवी रिएलिटी शो द एडवेंचर का ऑडिशन सम्पन्न हुआ। नैनीताल के साथ ही दिल्ली, हल्द्वानी, रामनगर, मुंबई, नागपुर आदि स्थानों पर भी इसके ऑडिशन हुए। जिसमें कई प्रतिभागीयों ने भी प्रतिभाग किया।

इसके बाद जितने बच्चे सेलेक्ट होंगे उनका गैंग लीडर के साथ यूपी में स्टूडियो राउंड शूट किया जाएगा जिसमें गैंग लीडर की भूमिका दिग्विजय सिंह, रिशिका कोहली और बंटी कुंवर निभाएंगे। स्टूडियो राउंड के बाद उत्तराखंड में उनकी जर्नी शुरू होगी जिसमें राफ्टिंग, कैंपिंग आदि टास्क दिए जायेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम के डायरेक्टर राहुल आर्य ने बताया कि डीडीएस प्रोडक्शन की ओर से एक टीवी रिएलिटी शो द एडवेंचर कराया जा रहा है जिसका ऑडिशन आज नैनीताल में हो रहा है।

ऑडिशन में जो लोग चयनित होंगे उनका 31 मार्च को गैंग लीडर्स के साथ स्टूडियो राउंड शूट किया जाएगा और फिर अप्रैल माह के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

इसका टेलिकास्ट एपिसोड वाइज होगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी शार्ट फिल्म क्या हुआ तेरा वादा, रिएलिटी शो और स्टेप फॉर फीचर के चार सीजन ऑनस्क्रीन आ चुके हैं।

इस दौरान डायरेक्टर राहुल आर्य, आयुषी, मो. जावेद हुसैन पवन कुमार,और सम्राट के साथ ही गैंग लीडर्स और टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें :  चप्पे-चप्पे पर नैनीताल पुलिस की नजर, क्विक रिस्पांस से 48 घंटे, 24 घंटे और कुछ घंटों में तीन बड़े मामलों का खुलासा

You missed

error: Content is protected !!