ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बीटेक के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

कई महीनों से मानसिक रूप से था परेशान पहले भी आत्महत्या का  कर चुका था प्रयास

हरिद्वार। कोर कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र सुमित (19) वर्ष पुत्र मनोरंजन निवासी ईस्ट हरियानंद नगर बिहार ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने कॉलेज और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ा दी है।

यह घटना रविवार सुबह सामने आई। सुमित पिछले डेढ़ साल से कॉलेज के हॉस्टल में रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह कई महीनों से मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।

शनिवार रात को सुमित रोज की तरह अपने कमरे में सोने गया था। रविवार सुबह जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और बार-बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, तो कॉलेज प्रबंधन घबरा गया।

कॉलेज प्रशासन ने तुरंत बहादराबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर सुमित का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया।

मौके से पुलिस को एक चार लाइन का सुसाइड नोट मिला। जिसमें सुमित ने अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं को बताया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद वे हरिद्वार पहुंच गए। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि सुमित लंबे समय से तनाव में था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें :  दीना के विद्यालयों का संयुक्त वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न, बच्चों ने बांधा समा
error: Content is protected !!