ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल/ओखलकांडा। ओखलाकांडा ब्लाक के हरीशताल ग्राम सभा में स्थित लोकचूली लोहाखाम ताल में बैसाखी पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया, लोहाखाम ताल के पवित्र कुंड में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 व 23 में को बैसाखी पूर्णिमा पर लोकचुली लोहाखाम मैं मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की तादाद लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

बैसाखी पूर्णिमा के पर्व में लोकचूली लोहाखाम ताल के पवित्र कुंड में श्रद्धालुओं द्वारा हजारों की तादात में स्नान किया गया। मेले का उद्घाटन पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु एवं अध्यक्ष दीवान सिंह मटियाली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

रात्रि में लोक कलाकारों द्वारा एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंग रंग कार्यक्रम के साथ छबीली न्यूली झोड़ एवं चाचरी छोलिया नृत्य के साथ जागर के साथ मेले का समापन हुआ।

वहीं ग्रामीणों द्वारा अखंड रामायण का पाठ के साथ ही क्षेत्र में धन-धान्य एवं सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की गई एवं पुजारी विपिन चंद्र परगाई द्वारा प्रातः कालीन और स्नान के बाद नया अनाज के भोग लगाकर पूजा अर्चना की साथ ही नया अन्य भोग लगा कर प्रसाद ग्रहण किया गया।

ग्रामीणों द्वारा वॉलीबॉल का भी आयोजन किया गया, उसमें विजेता ककोड पटरानी टीम रही। मेला में प्रकाश सिंह मटियाली, पूरन रूवली, आन सिंह मटियाली, दास भगवान, राम जगन्नाथ सिंह मटियाली, दीवान राम, हरीश सिंह, तेज़ सिंह, गौनिया दयानंद सनवाल, कमल चौहान, ललित कमल मेहता और शेर सिंह बिष्ट भट्ट आदि मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : भवाली में शीलू कुमार ने गोमुख कांवड़ समिति की महाशिवरात्री कांवड़ यात्रा का किया स्वागत

You missed

error: Content is protected !!