ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कोतवाली काठगोदाम तथा थाना चोरगलिया में द्वितीय श्रेणी के अंतर्गत भवनों का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने पर उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण इकाई (मुख्यालय), देहरादून में नियुक्त सहायक अभियंता श्री जयांक पाण्डे को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसएएससीआई योजना के अंतर्गत जनपद नैनीताल के थाना काठगोदाम एवं चोरगलिया में भवन निर्माण का दायित्व श्री पाण्डे के निर्देशन में संपन्न हुआ। निर्माण कार्य के दौरान समीक्षा एवं निरीक्षण में पाई गई कमियों को उन्होंने अपने तकनीकी कौशल और दक्षता से समय रहते दूर कराया। साथ ही, विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर विभाग को हस्तगत किया।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने श्री जयांक पाण्डे की कार्यशैली, निष्ठा, लगन और ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य से पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सहायक अभियंता को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें :  रामपुर रोड की बदहाल सड़क पर फूटा गुस्सा, जल निगम और ठेकेदारों के खिलाफ विशाल वर्मा-अंजलि वर्मा का प्रदर्शन
error: Content is protected !!