ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पहले पति के हमशक्ल पर आया दिल, बांग्लादेश से हरिद्वार भाग आई महिला; ऐसे खुली पोल

उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही उसे शरण देने वाले एक भारतीय नागरिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) की संयुक्त टीम ने बुधवार को ज्वालापुर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इसी दौरान महिला को संदिग्ध पाए जाने पर पकड़ा गया।

पूछताछ में पहले महिला ने अपना नाम स्वीटी बताया, लेकिन सख्ती करने पर उसने अपनी असली पहचान बांग्लादेश के कुमीला की निवासी सहेला बेगम (41) के रूप में उजागर की।

जांच में सामने आया कि पति से अलगाव के बाद वह वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी श्यामदास (45) की सलाह पर भारत आई थी।

पुलिस के मुताबिक 90 दिन का वीजा खत्म होने के बाद वह दिल्ली में श्यामदास के साथ रहने लगी और बाद में दोनों हरिद्वार आ गए। यहां श्यामदास की मदद से महिला ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और विवाह प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज तैयार कर लिए।

पुलिस ने महिला के पास से फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ बांग्लादेश का पासपोर्ट और नागरिकता पहचान पत्र भी बरामद किया है। मामले में महिला को शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद करने के आरोप में श्यामदास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  कर्मचारियों को राहत! नए वेतन आयोग से 5 बड़ी खुशखबरी तय
error: Content is protected !!