ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मोटाहल्दू चौराहे पर बड़ा हादसा टला: डंपर को बचाने में इंटरसिटी बस डिवाइडर से टकराई

हल्द्वानी। लालकुआं की ओर जा रही एक इंटरसिटी बस मोटाहल्दू चौराहे पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गौला नदी की ओर से आ रहे एक डंपर को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर पर लगा विद्युत पोल भरभराकर नीचे गिर गया।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि यात्रियों से खचाखच भरी बस में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद मोटाहल्दू चौराहे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया। वहीं, हाईवे विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर गिरे हुए विद्युत पोल को हटाया और नुकसान का आकलन किया।

बस में सवार यात्री घटना के बाद उतरकर अन्य वाहनों के माध्यम से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जबकि करीब 11:30 बजे तक यातायात पूरी तरह सामान्य कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : हीरानगर अतिक्रमण विवाद में प्रशासन की एंट्री, एसडीएम ने किया मौके का निरीक्षण
error: Content is protected !!