ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही बैंक ग्राहकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। इस पूरे महीने में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर बैंकों में कुल 18 दिन तक कामकाज प्रभावित रहेगा।

ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि बैंक शाखा जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

मार्च में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही 14 मार्च को दूसरा और 28 मार्च को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

इसी तरह 2, 3, 4, 13, 17, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मार्च को भी देश के विभन्न शहरों में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान होलिका दहन, होली, उगाड़ी, दुल्हंडी, नवरात्र, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।

छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2 मार्च: उत्तर प्रदेश में होलिका दहन के कारण बैंक बंद रहेंगे।

3 मार्च: होली, डोल जात्रा, दुल्हंडी, होलिका दहन और अट्टूकल पोंगल की वजह से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

4 मार्च: होली, धुलेटी और याओसांग के कारण त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

13 मार्च: चापचर कुट महोत्सव के कारण मिजोरम में बैंकों में अवकाश रहेगा।

17 मार्च: शब ए कद्र के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगाड़ी, तेलुगु नववर्ष और साजिबु नोंगमापानबा के कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।

20 मार्च: ईद-उल-फितर और जमात उल विदा के मौके पर जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंकों में अवकाश रहेगा।

21 मार्च: ईद-उल-फितर के मौके पर असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

26 मार्च: श्री राम नवमी के मौके पर मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

27 मार्च: श्री राम नवमी के मौके पर मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

31 मार्च: महावीर जयंती के मौके पर गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, झारखंड और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  ईरान पर हमलों से वैश्विक तनाव, उत्तराखंड के छात्र भी
error: Content is protected !!