ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। एस.सी.आर.टी. देहरादून द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) भीमताल में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम 2025–26 के अंतर्गत राज्य स्तरीय लोक नृत्य, रोल प्ले, पोस्टर मेकिंग एवं समूह चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

 पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. पी. एस. बु‌ंगला ने किया। प्रतियोगिता में चार ब्लॉकों ने प्रतिभाग किया, जिनके बीच सभी श्रेणियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 

निर्णायक मंडल में श्री एल. पी. तिवारी, डॉ. पी. एस. मावड़ी, डॉ. ज्योतिर्मय मिश्र एवं डॉ. रेखा तिवारी शामिल रहे।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जनसंख्या शिक्षा के संदेशों को सांस्कृतिक रंगों के साथ प्रस्तुत किया।

 इस श्रेणी में पी.एम. श्री रा.क.ई.का. कालाढूंगी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया,

 जबकि रा.क.ई.का. भटेलिया ने प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 के.जी.बी.वी. खनस्यू को तृतीय स्थान मिला।

रोल प्ले प्रतियोगिता में विभिन्न सामाजिक मुद्दों को मंचित किया गया।

 यहाँ ए.यू.जी.आई.सी. धानाचूली ने अपने दमदार अभिनय के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 पी.एम. श्री रा.क.ई.का. कालाढूंगी ने द्वितीय स्थान और

 के.जी.बी.वी. खनस्यू ने तृतीय स्थान हासिल किया।

समूह चर्चा में प्रतिभागियों की तार्किक क्षमता, विचार-विस्तार और विषय-समझ का परीक्षण किया गया। इस श्रेणी में ए.यू.जी.आई.सी. धानाचूली ने प्रभावशाली तर्कों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जी.एच.एस.एस. देवीपुरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन बरकरार रखते हुए के.जी.बी.वी. खनस्यू ने यहाँ भी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और विषय की समझ का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में रा. ई. का. धानाचूली की भावना ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान, के.जी.बी.वी. खनस्यू की पलक ने द्वितीय स्थान, तथा रा. क. ई. का. कालाढूंगी की हुदाबी ने तृतीय स्थान अर्जित किया।

कार्यक्रम के समापन पर निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों में जागरूकता, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करती हैं।

इस अवसर पर अन्य स्टाफ सदस्य, पांगती जी, सुभाष जोशी, भुवन जोशी, कला भट्ट , फर्स्वाण जी सहित सभी शिक्षक स्टाफ सदस्य एवं समस्त डी.एल.एड. प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा हाईकोर्ट में होली मिलन का आयोजन
error: Content is protected !!