ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। उत्तराखंड के शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया।

उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर नुकसान का तत्काल आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए।

मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे मंत्री कैड़ा ने धारी और ओखलकांडा ब्लॉक के कई गांवों—नाई, भीड़ापानी, नारतोला, हरीनगर, बेडचुला, सुनी, कटना, कोटला, गुरना, डलौज, सिमलकन्या, कचलाकोट, सुनकोट आदि—का दौरा किया।

इस दौरान स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

ग्रामीणों से बातचीत में सामने आया कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि से आड़ू, सेब, प्लम, नाशपाती और मटर जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

इस पर मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव में टीमें भेजकर नुकसान का सही आकलन किया जाए और बीमा कंपनियों के माध्यम से किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मंत्री कैड़ा ने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी चुनावों में एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी और क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

You missed

error: Content is protected !!