पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने की मांग
भीमताल। ग्राम पंचायत बानना कोटजाला में जलसंरक्षण के लिए लघु सिंचाई विभाग की ओर से नाले में निर्माण कार्य के चलते नाले का बहाव गांव की ओर आने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दायित्वधारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में नारेबाजी की।
पनेरू ने बताया कि नाले में निर्माण कार्य से बहाव गांव की ओर होने से मकानों और भूमि का कटाव होने का खतरा बना हुआ है।
पनेरू ने विभागीय अधिकारियों से समस्या को गंभीरता से हल करने की मांग की है।





