ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 27 लाख रुपये कीमत की 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उनके निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने वन विभाग के जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 91.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

आनन्द सिंह रावत के कब्जे से 68.35 ग्राम स्मैक बरामद

रोहित थापा के कब्जे से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद

इस संबंध में थाना काठगोदाम में FIR संख्या 37/2026 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे स्मैक को उधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र के शक्तिफार्म निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में सप्लाई करते थे। पुलिस अब सप्लायर की तलाश में जुट गई है।

बताया गया कि मुख्य आरोपी आनन्द सिंह रावत के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

इस सराहनीय कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 2,000 रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : धामी कैबिनेट का विस्तार आज, पांच नए मंत्रियों की होगी ताजपोशी, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ
error: Content is protected !!