अब बचना मुश्किल ही नहीं… नामुमकिन है
CM के निर्देश पर मैदान में उतरे IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी
Visible Policing लागू — हर गली-मोहल्ले में पुलिस की पैनी नजर
रात्रि गश्त, पिकेट और सघन चेकिंग से अपराधियों पर कसा शिकंजा
कप्तान की नजर से नहीं बचा BALENO चालक — नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, 05 कारतूस बरामद
हल्द्वानी। सघन चेकिंग अभियान के दौरान रोडवेज स्टेशन के पास काले शीशों वाली संदिग्ध कार (BALENO UK04AM–8838) को रोककर तलाशी लेने पर पुलिस ने एक युवक को अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।
डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान चालक आदित्य नेगी पुत्र कुंदन सिंह नेगी, निवासी जज फार्म डहरिया, थाना मुखानी, शराब के नशे में पाया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर के 5 अवैध कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 54/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।हर गली-मोहल्ले में पुलिस की पैनी नजर
‘Visible Policing’ की रणनीति के तहत रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी और सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं। देर रात तक पुलिस बल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
🚗 कप्तान की नजर से नहीं बचा BALENO चालक
इसी क्रम में हल्द्वानी रोडवेज के पास चेकिंग के दौरान काले शीशों वाली संदिग्ध कार (BALENO UK04AM–8838) को रोका गया। जांच में चालक आदित्य नेगी निवासी जज फार्म डहरिया, थाना मुखानी, शराब के नशे में पाया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर के 05 अवैध कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 54/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
⚠️ सख्त संदेश
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में ‘Visible Policing’ और सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।














