ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

देहरादून में दिनदहाड़े मर्डर : 16 दिन में 5वीं हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर विक्रम शर्मा की गोली

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए शुक्रवार सुबह व्यस्ततम इलाके स्थित सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब 10:15 बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे शहर में दहशत फैल गई। मॉल की सीढ़ियों पर युवक का शव मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान विक्रम शर्मा (45) के रूप में हुई है। वह काशीपुर में स्टोन क्रशर संचालित करता था और देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, वह रोज की तरह सुबह करीब 9 बजे जिम के लिए मॉल पहुंचा था। करीब 10:30 बजे जिम से नीचे उतरते समय दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर पूरी तैयारी से आए थे। मुख्य सड़क पर एक बाइक सवार पहले से मौजूद था। विक्रम पर तीन गोलियां दागी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विक्रम को पहले से जान का खतरा था और वह पिस्टल साथ लेकर आया था, लेकिन हमलावरों ने उसे हथियार निकालने का मौका तक नहीं दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर झारखंड में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं, जिनमें 30 से ज्यादा हत्या के मामले शामिल हैं। शुरुआती जांच में झारखंड गैंग से संभावित कनेक्शन की बात सामने आई है। यह भी जानकारी मिल रही है कि वह हाल ही में जेल से छूटा था और उसके उत्तर प्रदेश से भी संबंधों की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही करने की बात कही है।

घटना की सूचना मिलते ही राजीव स्वरूप (आईजी गढ़वाल), अजय सिंह (एसएसपी देहरादून) और नवनीत भुल्लर (एसटीएफ एसएसपी) मौके पर पहुंचे। आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहरभर में नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी रंजिश, गैंगवार या प्रॉपर्टी विवाद जैसे सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच यह हत्या प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : पॉलीटेक्निक चुंगी मार्ग के भू-धंसाव के स्थायी समाधान की मांग, नागरिक शिष्टमंडल ने आयुक्त दीपक रावत को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!