ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की दृष्टि से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद को रुद्रपुर और काशीपुर जनपद में विभाजित कर रखा है।

भारतीज जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने काशीपुर जनपद की चार विधानसभा के 11 मंडल और रुद्रपुर जनपद की पांच विधानसभा के 15 मंडल के मंडलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है।

नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

उधम सिंह नगर और काशीपुर को भाजपा ने संगठन की दृष्टि से दो जनपदों में विभाजित किया है।

जिला चुनाव अधिकारी कैलाश शर्मा ने उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर विधानसभा के सुभाष चन्द्र बोस मंडल से जगदीश विश्वास, सरदार पटेल मंडल से धीरेन्द्र गुप्ता, सन्त कबीर मंडल से मुकेश पाल, शहीद भगत सिंह मंडल से सुनील ठुकराल, किच्छा विधानसभा के किच्छा शहर मंडल से राजेन्द्र सिंह, पंतनगर मंडल से पिंकी डिमरी, सितारगंज विधानसभा के बरा मंडल से सत्यवान, शक्तिफार्म मंडल से गोविंद तालुकदार, सितारगंज मंडल से मुकेश सनवाल, नानकमत्ता विधानसभा के नानकमत्ता शहर मंडल से विकास गुलाटी, नानकमत्ता ग्रामीण ओम नारायण राणा, झनकट से बलदेव सिंह, कंजाबाग महेश सिंह राणा, खटीमा विधानसभा के नौसर मंडल से शोभनाथ मोर्या, चकरपुर मंडल से विक्रम सिंह भाट को अध्यक्ष बनाया है।

इन्हें मिली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

जबकि काशीपुर क्षेत्र की काशीपुर विधानसभा के कविनगर मंडल से कल्पना राणा, आवास विकास से अर्जुन सिंह, काशीपुर ग्रामीण से बृजेश पाल, जसपुर विधानसभा के महुवाडाबरा मंडल से मनप्रीत सिंह, जसपुर मंडल से राजकुमार चौहान, भरतपुर मेघवाला मंडल से राजकुमार गुम्बर, बाजपुर विधानसभा के कुण्डेश्वरी मंडल से धर्मपाल सिंह जाटव, सुल्तानपुर पट्टी मंडल से गुरुमुख सिंह, बाजपुर ग्रामीण मंडल से कन्हैया जोशी, गदरपुर विधानसभा के गदरपुर मंडल से सुरेश खुराना, दिनेशपुर मंडल से विश्वजीत मंडल को अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा के काशीपुर और उधम सिंह नगर जिले के अधिकांश मंडल के अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद अब नए जिलाध्यक्ष के लिए रायसुमारी होगी. इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से उनकी राय जानने के पर्यवेक्षक आएंगे।

काशीपुर और उधम सिंह नगर के नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार किया. किच्छा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी का स्वागत करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है।

जहां संगठन और कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च स्थान है।

पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी राजेंद्र सिंह गोल्डी गोराया को दीं हैं, वह उनके संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा का परिणाम है. उनकी नियुक्ति से पार्टी को नगर स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  आज है होलिका दहन, रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा
error: Content is protected !!