ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट और जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कार्यालय प्रांगण में पार्टी का ध्वज फहराया। इसके बाद दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मूल संगठन भारतीय जनसंघ के विचारों पर निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में धारा 370 का उन्मूलन और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा।

कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के सिद्धांतों को भी रेखांकित किया गया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : विवाहिता ने पति के दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

You missed

error: Content is protected !!