बजून से फगुनियाखेत तक 5 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण को लेकर ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट ने ग्रामीणो के साथ की बैठक
रिपोर्टर -गुड़डू सिंह ठठोला
नैनीताल। बजून से फगुनियाखेत तक लगभग 5 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण की माँग को लेकर ग्रामीणो के साथ ली बैठक ग्रामीणों ने वन विभाग से मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने के लिए निवेदन किया है।
नैनीताल जिले के ग्राम पंचायत बजून, विकास खंड भीमताल में बजून से फगुनियाखेत तक लगभग 5 किलोमीटर मोटर मार्ग के आज तक निर्मित नहीं होने के करण ग्रामीण आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने के कारण ग्रामवासियों को अत्यंत गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बीमार व्यक्तियों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। बुजुर्ग व्यक्तियों को अस्पताल एवं आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने में भारी परेशानी होती है। गर्भवती महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में समय पर इलाज न मिल पाने के कारण गंभीर जोखिम बनता है।
दूध एवं सब्ज़ी उत्पादकों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुँचाने में भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही विद्यार्थियों को स्कूल/कॉलेज आने-जाने में भी दिक्कते होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के लिए कई बार सर्वे किए जा चुके हैं तथा पिलर भी गाड़े जा चुके हैं, फिर भी सड़क निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। सड़क न होने के कारण हमारे गांव से लोग पलायन कर रहे हैं और नव युवा पीढ़ी बेरोज़गार हो रही है।
हमारा गांव आज तक सड़क के बिना जीवन यापन करने को विवश है। ग्रामीणों ने कहा अगर प्रशासन सड़क नही बनाता है तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
कहा कि वे रोड नही तो वोट नही के तहत चुनाव का खुला बहिष्कार करेंगे। ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने कहा कि जल्द से जल्दी फुकुनिया खेत मार्ग लिए काम किया जाएगा
इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। विभिन्न विभाग के अधिकारी बैठक में मौजूद थे।





