खबर शेयर करे -

जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या की खबर, धारदार हथियार से 6 की हत्या,एक का गला काटा

देवरिया। जमीन विवाद में खूनी संघर्ष का दहलाने वाला मामला सामने आया है। जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या की खबर आ रही है। धारदार हथियार से इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। रुद्रपुर के फतेहपुर के लेड़हां टोला गांव का मामला बताया जा रहा है।

सनसनीखेज वारदात से देवरिया दहल उठा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुके हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के दौरान तीन लोगों के मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की जा रही है। जिले में सोमवार की सुबह बड़ी घटी है। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई।

सुबह के समय में घर के बाहर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दिया गया। साथ ही, इस घटना के दौरान गोली मारने की भी सूचना आई है।

जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार सुबह घर के बाहर यह सनसनीखेज घटना घटी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग किए जाने की बात गांव के लोग कर रहे हैं। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निकट फतेहपुर गांव में घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना आ रही है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं। नारेबाजी हो रही है।

मृतकों के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भी शामिल होने की खबर सामने आ रही है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची हुई है। एसपी संकल्प शर्मा ने मामले की जानकारी मिलते ही गांव में पीएसी की तैनाती की बात कही है।

सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गांव में की गई है। शांति व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

दो पक्षों के बीच जमीन की लड़ाई चल रही थी। सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से झगड़ा चल रहा था।

जमीन विवाद की रंजिश में दोनों पक्ष लगातार आमने- सामने आ रहे थे। सोमवार सुबह प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई। इसके बाद दर्जनों लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया।

लाठी-डंडों और बंदूक से लैस थे। घर के बाहर बैठे सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच लोगों की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मरने वालों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  आज का राशिफल : 17 सितंबर 2024