ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया।

धमाके से आसपास की दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं, और इलाके में दहशत फैल गई।

धमाके की सटीक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) की टीमें पहुंच गई हैं और घटनास्थल की छानबीन में जुटी हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी हताहत की खबर नहीं है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और लोगों से अनुशासन बनाए रखने का अनुरोध किया है।

जांच जारी है और अधिकारियों ने कहा है कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावनाओं की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : कोटाबाग में गजराज सिंह बिष्ट के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
error: Content is protected !!