ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 मल्लीताल मोहनको चौराहे के पुराने भवन के प्रथम तल में लगी आग,दमकल की टीम पहुंची मौके पर 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल । मल्लीताल के मोहनको चौराहे में बुधवार देर रात्रि एक भवन के प्रथम तल में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया देर रात दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही।

जानकारी के अनुसार रात्रि दस बजे घर के अंदर से अचानक धमाका हुआ और धुएं के साथ आग लग गई।

पल भर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घर के अंदर से फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और रेस्क्यू अभियान जारी है। घर में एक महिला के फंसे होने की भी सूचना है।

पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा दिया है। साथ ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई है।

यह भी पढ़ें :  20 मार्च को नैनीताल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

You missed

error: Content is protected !!