ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

खुर्पाताल/नैनीताल। नैनीताल क्लब में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी से मिला शिष्टमंडल, खुर्पाताल क्षेत्र की सड़क और स्वरोजगार समस्याओं पर हुई चर्चानैनीताल/खुर्पाताल।नैनीताल क्लब में बुधवार को न्याय पंचायत खुर्पाताल के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने प्रदेश के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत चौधरी से मुलाकात की।

शिष्टमंडल ने मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।सड़क निर्माण को जल्द शुरू करने का आश्वासनबैठक के दौरान शिष्टमंडल ने न्याय पंचायत खुर्पाताल के अंतर्गत गहलना-मंगोली सड़क और अधौड़ा-गैरखेत सड़क योजनाओं के लंबित होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र गहलना के निवासियों को सड़क संपर्क न होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण में आ रही तकनीकी व प्रशासनिक अड़चनों को जल्द दूर कर कार्य तुरंत शुरू कराया जाएगा।

दरअसल ये सवाल इस लिए उठा है कि उत्तराखंड हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुए है जिसमें कहा गया है कि राज्य बनने से पहले से ही ये सीट सामान्य रही है, कोर्ट में इस सीट का रोस्टर बदलने की मांग की गई है तो कोर्ट ने इस पर सरकार और चुनाव आयोग से जानकारी मांगी है।

विजय लाल की इस याचिका पर हाई कोर्ट का आदेश आना बांकी है तो 2027 के इलैक्शन पर इसका प्रभाव पर भी निर्णय हो जाएगा..अगर कोर्ट का आदेश खिलाफ आया तो भरत चौधरी समेत तमान उन लोगों के लिए झटका हो सकता है जो इस सीट पर नजरें गढ़ाए बैठे हैं…

खुर्पाताल में खुलेगा कौशल विकास केंद्रक्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिष्टमंडल ने न्याय पंचायत खुर्पाताल में एक कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की मांग की। मंत्री चौधरी ने इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि सरकार युवाओं और महिला स्वरोजगार के प्रति बेहद गंभीर है।

उन्होंने इस दिशा में जल्द आवश्यक कदम उठाने की बात कही।मंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत सभी जनप्रतिनिधियों की सराहना की और भरोसा दिलाया कि सरकार विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग करेगी।

बैठक में ये रहे मौजूदइस उच्च स्तरीय बैठक में नैनीताल विधानसभा विधायक श्रीमती सरिता आर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री (पेयजल) दिनेश आर्य और दर्जा राज्य मंत्री (वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद्) श्रीमती शांति मेहरा मुख्य रूप से मौजूद रहे।इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, आरएसएस खुर्पाताल मंडल कार्यवाह गौरव गोस्वामी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री योगेश सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान अधौड़ा प्रेमा मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन नेगी, ग्राम प्रधान खमारी व मंडल उपाध्यक्ष हेम बहुखंडी, महिला मोर्चा ग्रामीण सोशल मीडिया प्रभारी राधा देवी, ग्राम प्रधान गहलना कीर्ति आर्या, ग्राम प्रधान जलालगांव खुशाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य व युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश महरा, बूथ अध्यक्ष विक्रम कनवाल, दीपेश जोशी और नितिन कार्की सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास
error: Content is protected !!