ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित“जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”भीमताल की पेयजल समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

गैरसैंण में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चल रहा अनशन अब व्यापक रूप लेता जा रहा है।

आज अनशन का छठा दिन था, जिसमें वरिष्ठ आंदोलनकारी भुवन कथैत लगातार डटे हुए हैं। वहीं, अनशन पर बैठीं कुसुम लता बौड़ाई और कार्तिक उपाध्याय का आज चौथा दिन था।

इस आंदोलन को अब पूरे प्रदेश से समर्थन मिल रहा है। आज भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय शाह ने भी अपना पद छोड़कर आंदोलन का समर्थन किया।

इसके साथ ही, आंदोलनकारियों और उनके समर्थकों ने 17 मार्च को गैरसैंण पहुंचने का आह्वान किया, जिसकी अपील तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी अनशन के दूसरे दिन से ही लगातार धरनास्थल पर मौजूद हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए है।

उनके साथ आयुष रावत भी पहले दिन से आंदोलन में डटे हुए हैं। दोनों ही एक समय भोजन ग्रहण कर क्रमिक अनशन पर हैं।

आशीष और आयुष ने ऐलान किया है कि यदि किसी भी अनशनकारी को किसी भी प्रकार की क्षति होती है, तो वे अगले अनशनकारी के रूप में खुद अनशन पर बैठेंगे।

गैरसैंण में जारी यह आंदोलन धीरे-धीरे पूरे उत्तराखंड में एक बड़ा स्वरूप लेता जा रहा है। अब यह देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।

यह भी पढ़ें :  “जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”

You missed

error: Content is protected !!