ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना से देवभूमि शर्मसार।

रिश्ते के भांजे ने नाबालिग किशोरी के साथ किया दुष्कर्म 

लोहाघाट। परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामले की जानकारी मिली। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मामला दर्ज कराया है।
इधर आरोपी और पीड़ित किशोरी दोनों फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
पाटी के थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि पाटी ब्लॉक की 16 वर्ष एक किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म की तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि किशोरी चम्पावत में अपनी विवाहित दीदी के यहां रह कर पढ़ाई कर रही थी।

इसी दौरान किशोरी की दीदी का भांजा उसके साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। स्वास्थ्य परीक्षण में किशोरी गर्भवती निकली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज किया है।

इसके बाद से आरोपी युवक और किशोरी फरार चल रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। मामले की जांच प्रभारी महिला सेल एसआई सुमन पंत को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक किशोरी और युवक ने करीब तीन माह पूर्व मंदिर में शादी की थी।

यह भी पढ़ें :  रामकोट के राम-जानकी मंदिर परिसर में मिशन ओक ट्री जंगल के तत्वावधान में हुआ वृक्षारोपण, हरियाली बचाने का लिया संकल्प।

You missed

error: Content is protected !!