राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन पहुचे नैनीताल
कुमाऊँ के समस्त नगरपालिका व नगर निकाय कर्मचारियों के साथ की बैठक
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन के नैनीताल आगमन पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया, इस बीच चैयरमैन ने तल्लीताल हरिनगर क्षेत्र में निरीक्षण मल्लीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में कुमाऊँ के समस्त नगरपालिका व नगर निकाय कर्मचारियों के साथ बैठक कर कई सुझाव मांगे।
चैयरमैन एम वेंकेटेशन ने बताया कि उनके द्वारा पूरे उत्तराखंड में भम्रण कर सभही नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना जा रहा है बताया कि राज्य में सभी सफाई कर्मचारी व आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन पीएफ व पेंशन न मिलने से परेशान है।
आर्थिक तंगी के कारण कर्मचारी अपने परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ है। उन्होने कहा कि कॉन्ट्रेक्टर व आउटसोर्स कर्मचारियो को सरकार द्वारा सीधे वेतन देने चाहिए राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा कॉन्ट्रेक्टर को बीच से हटा देना चाहिए।
इस बीच उनके द्वारा हरिनगर क्षेत्र में निरीक्षण किया गया जहाँ पर आउटसोर्स कर्मचारियो ने उन्हें 3 माह का वेतन न मिलने की बात कही है सोमवार को एडीएम द्वारा सभी कर्मचारियों को वेतन देने का आश्वासन दिया गया है। इस बीच हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, लालकुआं से आए प्रतिनिधियों कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
जिसमें मुख्य रूप से वेतन, पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य, उपनल सफाई कर्मचारियों को नियमित करने आदि के मुद्दे छाए रहे। अध्यक्ष डा. एम वैंकेटेशन ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की ज्य़ादा समस्याएं नहीं हैं मुख्य रूप से आउट सोर्स, कांट्वरेक्ट वर्करों को पीएफ, समय पर वेतन मान नहीं मिलने आदि की समस्या देखने को मिलती हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार से ठेका प्रथा समाप्त करने की बात की जा रही है।जिससे आउट सोर्स और कॉन्ट्रेक्ट वर्करों का पैसा सीधे खाते में आएगा। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने राज्य में कार्यरत पर्यावरण मित्रों की समस्याओं से अवगत कराया।
कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने स्थानीय निकायों सहित अऩ्य विभागों से सफाई कार्यों में ठेका प्रथा समाप्त करने, पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, निरीक्षक आदि पदों पर पदोन्नति का लाभ, मृतक आश्रितों को जिनके परिवार में सरकारी सेवकों को नियुक्ति देने, जीवन बीमा, स्वास्थ्य सेवा, धुलाई-टूल भत्ता में वृद्दि, मालिकाना हक, पर्यावरण मित्र पदनाम को संशोधित करते हुए सफाई देने की मांग की। जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की मांग को पूरा करने के लिए विभाग प्रयासरत है।
इस दौरान एडीएम पी आर चौहान, नगर आय़ुक्त हल्द्वानी पंकज उपाध्याय, एसपी क्रइम डा. जगदीश चंद समेत नगर पालिका, निगम समेत विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।





